|
|
लाखों दीप रोशन हो इसलिए
हरएक बाती जब जल रही है
हमें आपकी याद आ रही है...
खूब रंग सजाये हमने रंगोली में
पर सब फीके है एक रंग के सामने
त्याग का रंग सबसे गहरा
देशभक्ती का रंग सबसे गहरा,
आँगन में रंगोली जब कह रही है
हमें आपकी याद आ रही है...
मिठाईया,रौनक,जश्न सबकुछ है मगर
कोई माँ बेटे को, कोई बहन भाई को
याद कर रही है..
हमारी कोई भाभी जब अपनोंसे आँसू छुपा रही है,
हमें आपकी याद आ रही है...
वो भाई, वो बेटा,भाभी का सिंदूर सलामत रहे
हर दुवा की यही आवाज है
भारतमाँपर दिलोजान छिडकनेवालों,
हमें आप पे नाज है...
फर्ज है मेरा कहके, आसानी से झेलते हो गोली
पर एहसास है हमें..
आप न होते तो न होती ये रौनक,न होती ये दिवाली...
चाहे जितना कहू, चाहे जितना लिखू
बहुत छोटा मेरा कलाम है
'भारत के वीर जवानों आपको
हर भारतवासीका - दिल से सलाम है...!!!'
- अमिता
Happy Diwali to all our brave soldiers who save and serve the
nation!
We are proud of you!! Thanks,Jay Hind!
|
|
No comments:
Post a Comment